31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

एटीपी फाइनल्स में सिनर का जलवा, ज्वेरेव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

तूरिन (इटली) : पिछले साल के चैंपियन यानिक सिनर ने अपने घरेलू दर्शकों के जबरदस्त उत्साह के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-3 से मात दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

यानिक सिनर ने इनडोर हार्ड कोर्ट पर अपनी जीत का शानदार सिलसिला जारी रखते हुए अब इसे 28 मैचों तक पहुंचा दिया है। उनका यह विजयी क्रम दो साल पहले एटीपी फाइनल्स के फाइनल में नोवाक जोकोविच से मिली हार के बाद शुरू हुआ था और तब से वे इस सतह पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह सिनर की ज्वेरेव पर लगातार पांचवीं जीत है, जिसमें इस वर्ष का ऑस्ट्रेलियाई ओपन का फाइनल भी शामिल है। यानिक सिनर दो जीत दर्ज कर ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे ने अब तक एक-एक जीत हासिल की है। दूसरी ओर, बेन शेल्टन को अभी तक टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है। एक अन्य मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्त ऑगर अलियासिमे ने शेल्टन को 4-6, 7-6 (7), 7-5 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles