34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सितांशु और मीत ने खेली अर्द्धशतकीय पारियां

भोपाल। क्राॅसफिट और नेटलिंक द्वारा आयोजित‘प्रथम दिलीप बिल्डकाॅन एवं नेटलिंक कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट’ में आज रविवार को मंडीदीप के नेटलिंक मैदान पर एन.सी.सी.सी. और आर.सी.सी. के बीच मैच खेला गया है।टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुये एन.सी.सी.सी. ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 276 रन बनाए। सितांशु ने 63, मीत त्रिपाठी ने 62 रन बनाये इसके अलावा ओजस शुक्ला ने 39, रितिक ने 28 रन की पारी खेली, सौम्यक ने 28 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुये आर.सी.सी. की ओर से ओमान ने 3 विकेट लिये, जबकि साहिल और अलीजर ने 1-1 सफलता अर्जित की। जवाब में आर.सी.सी. ने 33.2 ओवर में 10 विकेट पर 82 रन बनाए। उनकी ओर से विशाल सोनी ने सर्वाधिक 35 रनो की पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज अक्षत बाजपई ने 14 और साहिल धोलपुरी ने 12 रन बनाए। एन.सी.सी. की ओर से गंेदबाजी करते हये सागर यादव ने 5 विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि रोहन, ओजस, सौम्यक को 1-1 सफलता मिली। सागर यादव को आईसेक्ट मैन आॅफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles