38.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

आकाश छेत्री ने जीता स्वर्ण पदक

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी डे बोर्डिंग के आकाश छेत्री ने 62वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता ग्वालियर में खेली जा रही है। जानकारी के अनुसार, आकाश ने अंडर-17 वर्ग के 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। आकाश ने अपने खिताबी सफर में महाराष्ट्र, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के मुक्केबाजों को शिकस्त दी। आकाश अकादमी के मुख्य कोच विश्वामित्र अवार्डी रोशनलाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आकाश की स्वर्णिम सफलता पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और संचालक खेल उपेंद्र जैन ने बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles