27.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

SMAT: आयुष महात्रे की उछाल, अभिषेक बाहर; वैभव का हाल निराशाजनक—जानें शीर्ष 5 बल्लेबाज़

नई दिल्ली: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस समय मुकाबले पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं, और टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों ने अपने-अपने पाँच-पाँच मैच पूरे कर लिए हैं। इन मुकाबलों में कई बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन बटोरने की जबरदस्त होड़ लगा दी है। टॉप स्कोरर की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे अभिषेक शर्मा पाँच मैचों के बाद भी शीर्ष पाँच बल्लेबाज़ों की सूची में जगह नहीं बना पाए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन भी इन पाँच मैचों में उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसके कारण वह अपनी अपेक्षित पोजीशन तक नहीं पहुँच पाए हैं। ऐसे में आगे आने वाले मुकाबले उनके लिए बड़े अवसर साबित हो सकते हैं।

अभिषेक शर्मा खिसके छठे नंबर पर, टॉप 5 में हुआ बड़ा बदलाव

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले 5 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शीर्ष पर उत्तराखंड के कुणाल चंदेला हैं जिन्होंने 5 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 292 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर अब झारखंड के कप्तान इशान किशन पहुंच गए हैं जिहन्होंने 5 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 269 रन ठोके हैं। तीसरे स्थान पर स्मरण रविचंद्रन (कर्नाटक) हैं जिन्होंने 5 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 265 रन बनाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में चौथे स्थान पर फिलहाल मुंबई के युवा ओपनर आयुष महात्रे मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि चौथे मैच तक आयुष इस सूची में नंबर-वन पर थे, लेकिन पाँचवें मुकाबले के बाद वह चौथे पायदान पर खिसक गए। उन्होंने 5 मैचों में शानदार दो शतकों की बदौलत कुल 256 रन जोड़े हैं। वहीं पाँचवें स्थान पर बंगाल के भरोसेमंद बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 243 रन बनाकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। छठे नंबर पर पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा हैं, जिनके बल्ले से 5 मैचों में 242 रन निकले हैं। उन्होंने अब तक एक शतक और एक अर्धशतक जड़ते हुए अपनी लय बनाए रखी है, लेकिन थोड़े अंतर से वह टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए।

वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन पर नजर: 5 मैचों में 186 रन

वैभव सूर्यवंशी का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन औसत रहा है। उन्होंने 5 मैचों में कुल 186 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है, लेकिन बाकी पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उनका स्ट्राइक रेट 175.47 का रहा और औसत 46.50 का रहा। अब तक का उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 108 रन है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles