23.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

वनडे में स्मृति मंधाना का धमाका, मिताली राज का रिकॉर्ड टूटा

नई दिल्ली: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का पिछला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने सिर्फ 4 रन से जीत हासिल की। इस मैच में भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़े। अपनी इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने भारत की पूर्व स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह महिला वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली महिला बल्लेबाज की बात करें तो वहां न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम टॉप पर है। बेट्स ने वनडे में 28 बार अपने घर 50+ रनों की पारी खेली है। दूसरे नंबर पर अब स्मृति मंधाना का नाम है। मंधाना ने वनडे में अपने घर पर अब तक 23 बार 50+ रनों की पारी खेली है। मिताली राज और चार्लेट एडवर्ड्स का नाम इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। दोनों ने अपने घर पर वनडे में 22 बार 50+ रनों की पारी खेली है।

घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
  • 28 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
  • 23 – स्मृति मंधाना (भारत)
  • 22 – चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड)
  • 22 – मिताली राज (भारत)

मंधाना ने इस साल 9वीं बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में 80 रन बनाए थे। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 88 रन बनाए हैं। मंधाना इस साल सिर्फ एक मैच में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं अगर मंधाना न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने में सफल होती हैं तो वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने वाली महिला बल्लेबाज बन जाएंगी।

इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए मैच में स्मृति मंधाना ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 93.62 रहा। टीम की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 70 गेंदों में 70 और दीप्ति शर्मा ने 57 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इन तीनों शानदार पारियों के बावजूद टीम इंडिया 289 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles