24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

वर्ल्ड विन्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी एसओएस बालग्राम की विदूशी और किरण

भोपाल। एसओएस बालग्राम, खजूरीकलां की दो दिव्यांग बालिकाएं – विदूशी और किरण – आगामी 17 से 25 मार्च तक आस्ट्रिया में होने जा रहे वर्ल्ड विन्टर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे मध्यप्रदेश से केवल इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जहां विदूशी फ्लोर बॉल खिलाड़ी हैं तो वहीं किरण फ्लोर हॉकी की प्लेयर हैं। आस्ट्रिया प्रवास से पूर्व विदूशी स्पेशल ओलम्पिक भारत के अन्तिम प्रिपेट्री कैम्प जो कि 7 से 12 मार्च को सोलन, हिमाचल प्रदेश में आयोजित होगें में भाग लेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ उनकी कोच प्रतिभा श्रीवास्तव साथ जाएंगी। एसओएस बालग्राम के विलेज डायरेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि 17 वर्षीय विदूशी ने 5 वर्ष पूर्व स्पेशल ओलम्पिक भारत की खेल प्रतियोगिता में भाग लेना प्रारम्भ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने प्रदर्शन व खेल निपूर्णता के आधार पर वर्ल्ड विन्टर गेम्स, आस्ट्रिया में फ्लोर बाल टीम में स्थान सुनिश्चित कर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है।

श्री दीपक ने बताया कि 20 वर्षीय किरण की रूची मुख्यतः तैराकी, फुटबाल व फ्लोर हॉकी जैसे गेम्स में है। जिनमें से राष्ट्रीय स्तर पर फ्लोर हॉकी में उसने स्पेशल ओलम्पिक द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया व अनेक परितोषिक व मेडल जीते। वर्ष 2015 में स्पेषल ओलम्पिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल चेम्पियिनश्पि में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर फ्लोर हॉकी गेम में कांस्य पदक जीता। यह प्रतियोगिता हिसार हरियाणा में आयोजित हुई थी। 2014 में भी किरण ने नेशनल चेम्पियनशिप मुम्बई में बेडमिंटन का रजत पदक जीता। प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2015 में उसे फ्लोर हॉकी नेशनल चेम्पियनशिप सोलन हिमाचल प्रदेष और वर्ष 2016 में नेशनल चेम्पियनशिप बिलासपुर में फ्लोर हॉकी गेम में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड विन्टर गेम्स की भारतीय चयन समिति ने उसके फ्लोर हॉकी गेम मेें कुशलता को देखते हुए उसका चयन हैदराबाद में आयोजित होने वाले स्पेशल ओलम्पिक वर्ल्ड विन्टर गेम्स प्रथम प्रिपेट्री कैम्प में किया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles