24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

अनऑफिशियल टेस्ट में साउथ अफ्रीका-A मजबूत, भारत पर 105 रन की बढ़त

बेंगलुरु. बेंगलुरु में खेले जा रहे अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका-A ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 105 रन की हो गई है। दिन की शुरुआत भारत-A के लिए अच्छी नहीं रही। पहले दिन 90 रन बिना नुकसान के बनाने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई और 234 रन पर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका-A के स्पिनर प्रनेलन सब्रायन दिन के सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। उन्होंने 22 ओवर लगातार फेंके, 61 रन दिए और 5 विकेट झटके। उन्होंने आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, तनुष कोटियान और खलील अहमद को आउट कर भारतीय पारी को रोक दिया। सब्रायन हाल ही में पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में खेल चुके हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपनी लय दिखा दी।

भारत के लिए आयुष म्हात्रे ने सबसे अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 46 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 65 रन बनाए। पारी में 10 चौके शामिल थे। उनके साथी ओपनर साई सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मध्यक्रम पूरी तरह असफल रहा। रजत पाटीदार 19, देवदत्त पडीक्कल 6, आयुष बडोनी 38 और मानव सुथार 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कप्तान ऋषभ पंत की वापसी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने 17 रन बनाए और ओकुले सेले की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। शुरुआत में पंत ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन टिक नहीं सके। इससे पहले साउथ अफ्रीका-A ने पहली पारी में 309 रन बनाए थे। टीम की ओर से जॉर्डन हरमन ने 71 और जुबैर हम्जा ने 66 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से तनुष कोटियान ने 4 विकेट लिए थे। अब मैच तीसरे दिन निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकता है, जहां भारत के लिए वापसी करना चुनौती साबित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles