35.7 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026

पिछले फाइनल की यादों के साथ उतरेगा साउथ अफ्रीका, आज कनाडा से अहम मुकाबला

नई दिल्ली : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला आज पिछली रनर-अप साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:00 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। ग्रुप-डी का यह दूसरा मुकाबला है, जिसमें दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले साउथ अफ्रीका और कनाडा की भिड़ंत सिर्फ एक बार वनडे क्रिकेट में हुई है, जब 2003 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था। वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ 30 रन की हार झेलनी पड़ी थी, जबकि कनाडा को इटली और नेपाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाज़ी में क्विंटन डी कॉक और ऐडन मार्करम पर बड़े स्कोर खड़े करने की ज़िम्मेदारी होगी। डी कॉक टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में शामिल रहे हैं, वहीं गेंदबाज़ी विभाग में लुंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से टीम को अहम सफलता की उम्मीद होगी। कनाडा की बात करें तो बल्लेबाज़ी में नवनीत धालीवाल, युवराज समरा और हर्ष ठाकर पर टीम की उम्मीदें टिकी होंगी। वहीं गेंदबाज़ी में कलीम सना, साद बिन जफर और शिवम शर्मा की भूमिका मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है।

पिच रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को हाई-स्कोरिंग माना जाता है। यहां अब तक तीन बार पहली पारी में 220 से अधिक रन बन चुके हैं। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए करीब 185 रन का स्कोर जीत के लिए सुरक्षित माना जाता है। इस मैदान पर खेले गए 8 मैचों में से 5 मुकाबले पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि 3 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को सफलता मिली है। वेदर कंडीशन: सोमवार को अहमदाबाद का मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान थोड़ा अधिक रह सकता है। हालांकि शाम के समय मौसम सुहावना हो जाएगा और खिलाड़ियों व दर्शकों को गर्मी से राहत मिलेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

टीमों की प्लेइंग-XI साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कार्बिन बॉश, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा और केशव महाराज।

कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), डिलन हेलिगर, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकरण सिंह, साद बिन जफर और कलीम सना।

मैच कहां देखें? इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स जियो-हॉटस्टार एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर एप के साथ बने रह सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles