24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों का धमाल: सिद्धू का रिकॉर्ड टूटा, ब्रीट्जके चमके, ब्रेविस ने मचाया तूफान

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत न केवल टीम को मज़बूती मिली, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ब्रीट्जके की पारी ने मैच को रोमांचक बना दिया और उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मैथ्यू ब्रीट्जके ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 77 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ब्रीट्जके के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 58 रन, एडन मार्करम ने 49 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 20 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 42 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम के स्कोर को मज़बूती दी।

मैथ्यू ब्रीट्जके ने तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा रिकॉर्ड

मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने वनडे करियर की धमाकेदार शुरुआत करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पहले पाँच वनडे मैचों में लगातार पाँच अर्धशतक जड़कर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नवजोत सिंह सिद्धू और नीदरलैंड्स के टॉम कूपर के नाम था, जिन्होंने अपने-अपने करियर के पहले पाँच मैचों में लगातार चार-चार बार 50 से अधिक रन बनाए थे। लेकिन मैथ्यू ने लगातार पाँचवीं बार अर्धशतक लगाकर सिद्धू और कूपर दोनों को पीछे छोड़ दिया और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए।

पहली 5 वनडे पारियों में सर्वाधिक 50+ स्कोर

5 – मैथ्यू ब्रीट्जके
4- नवजोत सिंह सिद्धू
4 – टॉम कूपर

वनडे करियर की पहली 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने मैथ्यू

वनडे करियर की पहली पाँच पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का बड़ा रिकॉर्ड अब मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम दर्ज हो गया है। मैथ्यू ने अपनी शुरुआती पाँच पारियों में कुल 463 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने टॉम कूपर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने वनडे करियर की पहली पाँच पारियों में 374 रन बनाए थे। मैथ्यू के इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष पर पहुँचा दिया, जबकि कूपर अब इस सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गए।

वनडे की पहली 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन

463 रन – मैथ्यू ब्रीट्जके
374 रन – टॉम कूपर
328 रन- एलन लम्ब
316 रन – सुनील एम्ब्रिस
309 रन – टेम्बा बावुमा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles