33.9 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

IPL 2024 से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने मांगा ब्रेक

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक अहम सदस्य ब्रेक पर जाता दिख रहा है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन आईपीएल के आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, डेल स्टेन ने आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी से ब्रेक मांगा है जिसके बाद फ्रेंचाइजी को नए गेंदबाजी कोच की तलाश है।

फ्रेंचाइजी को नए बॉलिंग कोच की तलाश
रिपोर्ट के मुताबिक, डेल स्टेन इस सीजन से ब्रेक पर रहेंगे और सभी आवश्यकताएं पूरी होने तक अगले सीजन में फिर से लौट आएंगे। जानकारी के मुताबिक, स्टेन ने अपनी उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है। फ्रेंचाइजी जल्द ही नए गेंदबाजी कोच की घोषणा करेगी। टीम के लिए नया गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की जिम्मेदारी अब हेड कोच डेनियल विटोरी पर है।

हैदराबाद के लिए लंबे समय तक खेले हैं स्टेन
बता दें कि बतौर प्लेयर डेल स्टेन हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। पहले वह डेक्कन चार्जर्स और फिर बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेले हैं। हालांकि उन्होंने आरसीबी के साथ भी कुछ समय बिताया था, लेकिन 2022 में फिर से वह बतौर गेंदबाजी कोच हैदराबाद फ्रेंचाइजी के साथ लौट आए। उनके रहते हुए ही उमरान मलिक जैसे गेंदबाज उभरकर सामने आए। उमरान मलिक को हाल में बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है।
कप्तान बनेंगे पैट कमिंस आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद में एक बड़ा बदलाव और हो सकता है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस आगामी सीजन में हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। हैदराबाद ने नीलामी में पैट कमिंस के लिए मोटी बोली लगाकर 20.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles