25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

साउथ जोन का तैराकी में दबदबा

भोपाल। साउथ जोन ने राष्ट्रीय सीबीएसई तैराकी प्रतियोगिता के पहले ही दिन 10 स्वर्ण समेत 24 पदक जीतकर दबदबा बना लिया है। प्रतियोगिता राजीव गांधी तरणताल में शुरू हुई इसी के साथ पूल का भी आगाज हो गया।
शुरुआती दिन मेजबान वेस्ट जोन को एक स्वर्ण और तीन रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले चैंपियनशिप का उदघाटन तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने मप्र भोज ओपन विवि के वाइस चांसलर प्रो.तारिक जफर के विशेष आतिथ्य में किया। भारतीय तैराकी फेडरेशन के राजकुमार, सीबीएसई के आॅब्जर्वर महिपाल सिंह शेखावत, संदीप चौहान, और साजिद अली उपस्थित थे। पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग के 200 मी बेक स्ट्रोक में अद्वैत पागे ने वेस्ट जोन को स्वर्ण पदक दिलाया। इवेंट का रजत और कांस्य पदक साउथ जोन के क्रमश: निशांत कुमार और टी रिचर्ड सिंह ने अपने नाम किया। अंडर-14 बालक 100 मी फ्री स्टाइल में साउथ जोन के एम अतीश ने स्वर्ण, वेस्ट जोन के परम बिरथरे ने रजत और गल्फ के तनीश छाबड़ा ने कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग के 100 मी बटरफ्लाई में गल्फ के मैथ्यू तनीश जॉर्ज ने स्वर्ण, वेस्ट जोन के परम बिरथरे ने रजत और नॉर्थ जोन-1 के रिश्यंत सिंह ने कांस्य पदक जीता। 200 मी व्यक्तिगत मेडले में दक्षिण जोन के साहिल गंगोटे ने स्वर्ण जीता।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles