सोच्चि। फीफा वर्ल्ड कप-2018 के ग्रुप-बी के एक मुकाबले में स्पेन और पुर्तगाल शुक्रवार को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों का यह वर्ल्ड कप का पहला मैच भी होगा। स्पेन का टूर्नामेंट के पहले मैच में आंकड़ा बेहद खराब रहा है। वर्ल्ड कप के 12 मैच में से टीम अब तक केवल दो बार पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर सकी है। सात में उसे हार मिली। पिछली बार 2010 के प्री-क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थीं। स्पेन ने यह मुकाबला 1-0 से जीता था। स्पेन ने इसी साल पहली बार टूर्नामेंट का खिताब भी जीता। ऐसे में मुकाबले में स्पेन का पलड़ा भारी माना जा रहा है। मैच के दो दिन पहले कोच जूलेन को रियल मैड्रिड का मैनेजर बनाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया। अब हायरो को नई जिम्मेदारी दी गई है।
रोनाल्डो के नाम 15 गोल टीम ने जीते 9 मैच: 2016 यूरो कप की चैंपियन टीम पुर्तगाल क्वालिफायर मुकाबले में स्विट्जरलैंड से पहला मुकाबला 0-2 से हारने के बाद लगातार नौ मैच जीते। रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 15 गोल दागे। फ्रेंडली मैच में पुर्तगाल ने पांच में से दो जीते। वर्ल्ड कप के मैच के एक दिन पहले गुरुवार को टीम के नए कोच फर्नांडो हायरो के साथ स्पेन के खिलाड़ी।
————ये संभावित खिलाड़ी उतर सकते हैं ————
स्पेन:डी गिया, जॉर्डी अल्बा, रामोस, गेरार्ड पिक, नाचो, बसक्यूट्स, एल्केनटेरा, ,इनिएस्ता, इस्को, डेविड सिल्वा, डिएगो कोस्टा।
पुर्तगाल: पेट्रिको, सेड्रिक, पेपे, फर्नांडेज, गुरिरो, बेर्नांडो सिल्वा, जोस फोंटे, मारियो, गुडेस, रोनाल्डो और आंद्रे सिल्वा।
————वर्ल्ड कप ————
1-0 से स्पेन आगे
————इंटरनेशनल ————
स्पेन 16 जीता, पुर्तगाल 6 जीता, 12 ड्रॉ