23.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

श्रीलंका-इंग्लैंड पहला वनडे: भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया में 1-4 से मिली शर्मनाक हार को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर लिमिटेड ओवर सीरीज में अपना दम दिखाना चाहेगी। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका में तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरे की शुरुआत गुरुवार, 22 जनवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच से होगी।

2026 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच यह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में पहला मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अपनी पिछली वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना किया था। नवंबर 2025 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 3-0 से हराकर क्लीन किया था, जबकि अक्टूबर में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इंग्लैंड ने पहले ही श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।

श्रीलंका-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कब होगा?
    श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे गुरुवार (22 जनवरी) को खेला जाएगा।
  • श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
    श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का टॉस कब होगा?
    श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा।
  • श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे कब से खेला जाएगा?
    श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगा।
  • भारत में श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण किस चैनल पर देख पाएंगे?
    भारत में श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत में श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    भारत में श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर देख सकते हैं।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड प्लेइंग 11

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, प्रमोद मदुशन, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम करन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद।

श्रीलंका-इंग्लैंड वनडे स्क्वाड

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, ब्रायडन कार्स, टॉम बैंटन, रेहान अहमद।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, इशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रमोद मदुशन, डुनिथ वेलालगे, पवन रथनायके, मिलन प्रियनाथ रथनायके, सदीरा समाराविक्रमा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles