26.1 C
New Delhi
Thursday, May 22, 2025

राज्य कराटे: ग्वालियर 45 स्वर्ण के साथ पहले, भोपाल 9 स्वर्ण,7 सिल्वर और 9 ब्रांस मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा

ग्वालियर: एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विश्वामित्र अवॉर्डी शिहान जयदेव शर्मा ने बताया की 15 और 16 जून को मिस हिल स्कूल ग्वालियर मैं एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा सब जूनियर ,कैडेट, जूनियर, अंडर 21 एवं सीनियर राज्य कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई। स्पर्धा में ग्वालियर 45 स्वर्ण पदक जीतकर पहले, भोपाल नो स्वर्ण पदक जीतकर दूसरे, शिवपुरी तृतीय एवं सागर चौये स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के शुभारंभ एवं समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी सुमन गुर्जर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल तिघरा रहीं। यह प्रतियोगिता AKAMP के तकनीकी निदेशक सैन्साई परितोष शर्मा के तकनीकी निर्देशन में कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया से क्वालिफाइड रेफरी जजों के द्वारा संपन्न करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के लगभग 375 खिलाड़ियों ने भाग लिया।संपूर्ण प्रतियोगिता एमेच्योर कराते एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रेसिडेंट एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के हेड कोच विश्वामित्र अवॉर्डी शिहान जयदेव शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

शिहान जयदेव शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भोपाल के 35 खिलाड़ियों, चार कोच तथा पांच ऑफिशल्स ने भाग लिया।इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 16 से 18 अगस्त में पंचकूला चंडीगढ़ में होने वाली कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेशनल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी ग्वालियर ने 45 गोल्ड मेडल के साथ जीती,भोपाल टीम 9 गोल्ड, 7 सिल्वर, 9 ब्रोंज मेडल के साथ द्वितीय स्थान पर रही। शिवपुरी और सागर जिले की टीम 9-9 गोल्ड के साथ तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर परएमेच्योर कराटे एसोसिएशन के सचिव आशुतोष दधीचि तकनीकी निदेशक सेंसई परितोष शर्मा(विश्वामित्रअवॉर्डी),संस्था के कोषाध्यक्ष सेंसई बृज गोपाल सिंह एवं सिंचाई शशिकांत पाटील,सोनिका सुरजन उपस्थित रही।

प्रतियोगिता में कराटे डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के निम्न खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये :

अंडर 14 कुमिते मैं वैभवी महुले स्वर्ण पदक,अंडर 14 मेल कुमिते मैं प्रभाव कैलासिया स्वर्ण पदक,अंडर 21 – 75kg कुमिते मैं कौशिक शरमा स्वर्ण पदक,अंडर 21 – 60kg कुमिते मैं अभिषेक सिंह स्वर्ण पदक ,कैडेट – 70kg कुमिते मैं शुभंकर डूबे स्वर्ण पदक,सीनियर – 75kg कुमिते मैं यक्ष राठौर स्वर्ण पदक,बेलो 5 काताऔर कुमिते मैं अन्वी श्रोती स्वर्ण पदक,बेलो 5 मैं दर्श वरमा स्वर्ण पदक।अंडर 14 काता प्रभाव कैलासिया रजत पदक।

कैडेट – 65kg कुमिते अक्षत कुमार महूले रजत पदक,अंडर 14 +55 kg कुमिते तनिश धाकड़ रजत पदक, बेलो 5 काता और कुमिते अवनी श्रोती रजत पदक,सब जूनियर 9-10 काता सांभवी ओझा रजत पदक,सब जूनियर 7- 8 काता शुभ शरमा रजत पदक,सीनियर मेल – 75kg कुमिते कौशिक शरमा कांस्य पदक,बेलो 5 कुमिते दर्श वरमा कांस्य पदक,कैडेट +70kg कुमिते युवराज मेहरा कांस्य पदक,सीनियर मेल -84kg कुमिते कौशिक शरमा कांस्य पदक,सब जूनियर 6-7 काता कविशा वरमा कांस्य पदक,सब जूनियर 5- 6 काता गर्व सिंह ज्याला कांस्य पदक,सब जूनियर 7- 8 काता शाश्वत तिवारी कांस्य पदक,सब जूनियर 8- 9 कुमिते – 25kg सांभवी सोनी कांस्य पदक।

राज्य कराते प्रतियोगिता ग्वालियर में जाने वाले प्रतिभागियों के नाम:-

प्रत्यक्ष शरमा ,मनीत सोनी ,मृदुल वैश्णव,अदव्य प्रताप चौबे,अयान बारासकर,आदित्यांश सिंह,गौरव कुशराम,तन्मय धाकड़,आरव गुआतम भूमिका शरमा,रुद्रांश ओझा,अथर्व गुप्ता। इस अवसर पर भोपाल Same कोचस सेंसइ यशस्वी रौतेला,सेंसइ अभिषेक सिंह सेंसइ,अंकित बाथम उपस्थित रहे।

रिजल्ट-

ग्वालियर टीम प्रयम: 45 स्वर्ण पदक, 35 सिल्वर पदक,53 कांस्य पदक।

भोपाल टीम द्वितीय: 9 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक, 9 कांस्य पदक।

शिवपुरी टीम तृतीय: 9 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, 4 कांस्य पदक।

सागर टीम चौये: 9 स्वर्ण पदक 5 रजत पदक, 5 कांस्य पदक।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles