39.8 C
New Delhi
Thursday, April 10, 2025

Sultan Johor Cup: भारत की यह लगातार तीसरी जीत, जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली: तीन बार के चैंपियन भारत ने सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें ), अर्शदीप सिंह (13वें), तालेम प्रियाव्रत (39वें) और रोहित (40वें मिनट) ने गोल किए, जबकि मलयेशिया के लिए मुहम्मद दानिश ऐमन (8वां मिनट) और हैरिस उस्मान (9वां मिनट) ने गोल किए।

मलयेशिया ने इस मुकाबले में जोरदार शुरुआत कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। घरेलू टीम ने कप्तान मुहम्मद अदी जाजमी जमलुस के बनाए मौके पर मुहम्मद दानिश ऐमन के मैदानी गोल से बढ़त हासिल कर ली। उस्मान हैरिस ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से टीम ने एक मिनट बाद अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। भारत की अग्रिम पंक्ति ने हालांकि आक्रामक खेल जारी रखते हुए दबाव को हावी नहीं होने दिया। शानदार लय में चल रहे ड्रैग फ्लिकर शारदा नंद सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबले में भारत की वापसी कराई। इसके दो मिनट के बाद मनमीत सिंह की मदद से अर्शदीप ने मैदानी गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। मैच के शुरुआती क्वार्टर में चार गोल हुए, लेकिन दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा।

हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर के खेल में दोनों टीमों ने बढ़त लेने के लिए पूरी जोरआजमाईश की लेकिन सफलता भारत को मिली। प्रियव्रत ने सर्कल के किनारे से गोल कर मैच के 39वें मिनट में भारत ने 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रोहित ने बेहतरीन पेनाल्टी कॉर्नर स्ट्राइक से भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। मलयेशिया ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में विफल रही। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने के मौके को भुनाने में नाकाम रही और भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles