25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

गावस्कर को भरोसा, भारत सीरीज़ में वापसी कर सकता है

लंदन. लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद भले ही भारत पर दबाव हो, लेकिन पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को टीम इंडिया पर पूरा भरोसा है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे है। मैच के बाद कई क्रिकेट जानकारों का मानना है कि अब भारत के लिए सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो गया है। लेकिन गावस्कर इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही युवा भारतीय टीम का समर्थन करते हुए कहा कि यह टीम अभी भी सीरीज 3-2 से जीत सकती है।

गावस्कर ने कहा कि हां, यह एक बहुत अच्छी टीम है। भारत की गेंदबाज़ी मजबूत है। मुझे लगता है कि मैनचेस्टर टेस्ट में भारत के पास वापसी का बेहतरीन मौका है। उन्होंने कहा कि अब तक इंग्लैंड की पिचें काफी धीमी और नीची रही हैं, जिनमें सीम और स्विंग की वह पारंपरिक चुनौती नहीं दिखी जिसकी उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा कि मैनचेस्टर की पिच पर गेंदबाज़ों को नई गेंद से मदद मिलेगी। हमारी गेंदबाज़ी की असली परीक्षा वहीं होगी। वहीं बल्लेबाजों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि वहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी, जिससे खेलना थोड़ा आसान होगा।

गावस्कर ने कहा कि भारत को सिर्फ बेहतर प्रदर्शन ही नहीं, थोड़ी किस्मत का भी साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को लीड्स और लॉर्ड्स में थोड़ी किस्मत मिली थी। अगर मैनचेस्टर और ओवल में भी टीम को किस्मत का साथ मिला, तो भारत सीरीज 3-2 से जीत सकता है।

गावस्कर का ये विश्वास टीम इंडिया के लिए हौसला बढ़ाने वाला है। उन्होंने साफ कहा कि यह टीम हार मानने वालों में से नहीं है, और दो टेस्ट में वापसी कर सीरीज जीतने का माद्दा रखती है। अब सबकी निगाहें मैनचेस्टर और ओवल टेस्ट पर होंगी, जहां गिल की कप्तानी और टीम की हिम्मत की असली परीक्षा होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles