सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा, काव्या मारन ने लगाई ₹2.34 करोड़ की बोली

0

लंदन. भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा। टीम की CEO काव्या मारन ने उन्हें 1.90 लाख पाउंड (लगभग ₹2.34 करोड़) में नीलामी में खरीदा। अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। नीलामी में अबरार को खरीदने पर सोशल मीडिया पर काव्या मारन की आलोचना हुई। इस पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि IPL और भारत में ऐसी गतिविधियों पर उनका कोई अधिकार नहीं है।

नीलामी के अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों में मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक 1.40 लाख पाउंड (लगभग ₹1.72 करोड़) में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खरीदे गए, जबकि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब अनसोल्ड रहे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण IPL फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया था। सन ग्रुप, जो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद और SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालिक है, अब पहली बार पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ जुड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here