भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सूर्यकांत गुप्ता हाउस ने विमलेश ठाकुर हाउस को चार विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
गौतम नगर मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में आज सूर्यकांत गुप्ता हाउस ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी विमलेश ठाकुर हाउस ने 129 रन पर सभी विकेट खो दिए। कप्तान नवोदय अग्रवाल ने सर्वाधिक 29 रन और गामिनी उइके ने 19 रन का योगदान दिया। सूर्यकांत गुप्ता हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु गुप्ता ने 5 विकेट और कबीर अग्रवाल ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूर्यकांत गुप्ता हाउस ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया।सूर्यकांत की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विपुल चौबे ने सर्वाधिक 29 रन और श्लोक गौतम ने 22 रनों का योगदान दिया। विमलेश ठाकुर हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए गामिनी उइके और अक्षत यादव ने दो दो विकेट लिए।
यह रहे श्रेष्ठ खिलाड़ी
- बेस्ट बैट्समैन- आरुष गुप्ता
- बेस्ट बॉलर – अक्षत यादव
- बेस्ट विकेट कीपर – विपुल चौबे
- बेस्ट फील्डर- कार्तिक साहू
- अप कमिंग प्लेयर सरताज सिंह।
- मैन ऑफ़ द सीरीज कबीर अग्रवाल।

