34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने की शानदार उड़ान, अभिषेक शर्मा को झटका

नई दिल्ली : आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर जारी हो गई है। इस बार भी भारत के धमाकेदार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं, हालांकि उनकी रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, इस रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी रैंकिंग में शानदार उछाल दिखाया है, जबकि ईशान किशन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सीधे टॉप 35 में जगह बनाई है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा बने नंबर एक बल्लेबाज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टी20 की नई रैंकिंग सामने आ गई है। अभिषेक शर्मा का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है। उनकी रेटिंग अब 917 की हो गई है, जो पिछले सप्ताह 929 की हुआ करती थी। हालांकि इसके बाद भी उन्हें टक्कर देने वाला कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर फिल साल्ट हैं, जो 834 की रेटिंग तक ही पहुंच पाए हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बीच रेटिंग का फासला अभी भी बना हुआ है। अब ये तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा टी20 के नंबर एक बल्लेबाज बनकर ही टी20 विश्व कप में एंट्री करने जा रहे हैं।

तिलक वर्मा को मैच ना खेलने का हुआ नुकसान

इंग्लैंड के फिल साल्ट को भी इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 769 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। भारत के तिलक वर्मा को लंबे समय से तीसरे नंबर पर बने हुए थे, वे अब नंबर चार पर चले गए हैं। यानी तिलक वर्मा ने भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के सभी पांच मैच मिस किए हैं, इसलिए ना खेलने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अब उम्मीद है कि वे टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

आईसीसी टी20 रैंकिंग अपडेट: अभिषेक शर्मा शीर्ष स्थान पर

इस बीच श्रीलंका के पथुम निसंका ने भी रैंकिंग में एक स्थान की उछाल लगाई है और अब 759 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का शानदार फार्म जारी है और वे अब नंबर 6 पर हैं, उनकी रेटिंग बढ़कर 728 हो गई है। कुछ समय पहले वे टॉप 10 से बाहर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार पारियों के बाद उन्होंने वापसी की और फिर से टॉप 10 में जगह बनाई। अब वे बहुत जल्द टॉप 5 में भी शामिल हो सकते हैं।

ईशान किशन ने रैंकिंग में मारी 32 स्थानों की धमाकेदार छलांग

ईशान किशन ने एक बार फिर धमाका कर दिया है। इस बार उन्होंने 32 स्थानों की छलांग लगाई है और अब सीधे 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं, उनकी रेटिंग 584 हो गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में ईशान ने धमाकेदार सैकड़ा जड़ा था, और इसका फायदा अब उन्हें रैंकिंग में मिलता हुआ नजर आ रहा है। लंबे समय बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई, और इस मौके का उन्होंने शानदार तरीके से पूरा फायदा उठाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles