नई दिल्ली : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने इस मामले में ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया। क्रिकेट इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तान के तौर पर ICC टाइटल जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के नाम है।
सूर्यकुमार यादव ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला गया था जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को हराया था और चैंपियन बनी थी। सूर्यकुमार यादव ने जिस दिन ये खिताब जीता था उस दिन उनकी उम्र 35 साल 175 दिन थी और वो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। सूर्यकुमार ने लारा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 35 साल 146 दिन की उम्र में आईसीसी ट्रॉफी जीतने में सफल रहे थे।
इमरान खान ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने साल 1992 में 39 साल और 172 दिन की उम्र में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 1992 का खिताब अपने नाम किया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने साल 2025 में 37 साल और 313 दिन की उम्र में ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। वहीं तीसरे नंबर पर भी रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने साल 2024 में 37 साल और 60 दिन की उम्र में ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया।
ICC ट्रॉफी जीतने वाले सबसे उम्रदराज 7 कप्तान
39 साल 172 दिन – इमरान खान (वनडे वर्ल्ड कप)
37 साल 313 दिन – रोहित शर्मा (चैंपियंस ट्रॉफी)
37 साल 060 दिन – रोहित शर्मा (टी20 वर्ल्ड कप)
35 साल 175 दिन – सूर्यकुमार यादव (टी20 वर्ल्ड कप)
35 साल 146 दिन – ब्रायन लारा (चैंपियंस ट्रॉफी)
35 साल 025 दिन – टेम्बा बावुमा (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)
34 साल 362 दिन – एरोन फिंच (टी20 वर्ल्ड कप)

