भोपाल। भोपाल रेड ने जबलपुर को छह विकेट से तथा भोपाल यलो ने सागर को नौ रनों से हराकर रीवा में खेली जा रही राज्य स्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की है। भोपाल ने पहले तो जबलपुर को 93 रनों पर समेटा और बाद में जरूरी रन 12.3 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। जबलुपर को सस्ते में समेटने में भोपाल रेड के सुशील सिंह ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जबकि प्रदीप दुबे ने दो विकेट लिए। मनीष यादव, राजेश सिंह और जीतेंद्र को एक-एक विकेट मिले। भोपाल के लिए बल्लेबाजी करते हुए भरत तोमर ने अविजित 26 रन बनाए। जबिक प्रदीप दुबे ने 20 रनों का योगदान दिया। इसी तरह दूसरे मैच में भोपाल यलो ने आठ विकेट पर 158 रन बनाए। इसमें फिरदौस ने 57 और रियाज ने 47 रन बनाए। जवाब में सागर 149 रन ही बना पाई। उसकी ओर से प्रवीण लोकरस ने 88 रनों की पारी खेली। लेकिन वह अपनीटीम को जीत नहीं दिला पाए।

