28.8 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट: स्वदेश ज्योति की आसान जीत, जनचर्चा भी विजयी

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 31वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। ओल्ड कैंपियन मैदान पर हुए पहले मैच में स्वदेश ज्योति ने नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (NST) को नौ विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में जनचर्चा ने सुपर हीटर्स को सात विकेट से शिकस्त दी। पहले मैच में NST ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 117 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वनाथ पटेल ने 29, संजय ने 26 और सचिन मदनानी ने 18 रन का योगदान दिया। स्वदेश ज्योति की गेंदबाजी में कृष्णकांत गंगवार ने दो विकेट झटके, जबकि प्रवेश, सार्थक और भूषण ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में स्वदेश ज्योति ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को मात्र 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भूषण शर्मा ने नाबाद 51 रन और कप्तान अक्षत शर्मा ने 45 रन की नाबाद पारी खेली। भूषण शर्मा को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अक्षत शर्मा और कृष्णकांत गंगवार संयुक्त रूप से आरएनटीयू मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने। दूसरे मैच में सुपर हीटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 123 रन बनाए। अंकित ने 46 रन, जबकि मानव और राशिद ने 20-20 रन की पारियां खेलीं। जनचर्चा की ओर से जमरान जावेद और ऋषभ ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं जोंटी और सौरभ राजपूत को दो-दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनचर्चा ने 14.4 ओवर में तीन विकेट पर जरूरी रन बना लिए। सौरभ राजपूत ने 48 रन, जोंटी ने 29 और धनंजय ने 24 रन की अहम पारियां खेलीं। सौरभ राजपूत को मानसरोवर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में यूज लोकेटर के डायरेक्टर फैसल मीर खान और कपिल सक्सेना ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles