भोपाल। छिंदवाड़ा में आयोजित इंटर स्टेट सीबीएससी बेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में रातीबड़ में स्थित स्वीमिंग एकेडमी के तैराकों ने भारी सफलता अर्जित की। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के सीबीएस सी स्कूल के 800 तैराकों ने हिस्सा लिया। आरपीएम स्वीमिंग के 14 तैराकों ने कुल 48 मेडल जीते। इनमें 25 गोल्ड, 19 सिल्वर एवं 4 ब्रांज मेडल जीते। तन्मय शिंदे ने 5 गोल्ड मेडल जीतकर यू-17 बालक ग्रुप में इंडिविजुअल चैम्पियन शिप हासिल की। वही अश्लेषा साप्रे 5 गोल्ड मेडल जीतकर यू-19 बालिका ग्रुप में इंडिविजुअल चैम्पियन शिप जीती।
अन्य विजय तैराक इस प्रकार है- निमिशा भट्टाचार्य 4 गोल्ड, 1 सिल्वर, कार्तिकेय गुप्ता 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, सानिघ्य चौकसे 3 गोल्ड 1 सिल्बर, युविका मेरोठा 2 गोल्ड 1 सिल्वर, 1 ब्रांज, निनाद जैन 1 गोल्ड, 2 सिल्बर, हमजा सिद्दीकी 1 गोल्ड, 1 सिल्बर, 1 ब्रांज, नवनीता सिंह 1 गोल्ड, 1 स्रिल्वर, 1 ब्रांज, रायमा भारद्वाज 5 सिल्वर, मैत्री गुप्ता 2 सिल्बर, अनुष्का पटवा 2 सिल्बर, 1 ब्राज, अनवेश सिंह 1 सिल्वर, सुधांशु शर्मा 1 सिल्बर। एकेडमी के कोच हिमांशु धाकड़ ने तैराकों की सफलता पर प्रसन्नता दिखाई। यह सभी तेराक नवंबर माह में रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।