नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। हालांकि, सुपर-8 स्टेज में जगह नहीं बनाने के कारण यह मुकाबला किसी टीम के लिए टूर्नामेंट के नतीजे तय करने वाला नहीं होगा, लेकिन दोनों के लिए यह सम्मान की लड़ाई है। खासकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन उनके स्टारडम के मुताबिक नहीं रहा, और जिस टीम को चैंपियन बनने का दावेदार माना जा रहा था, वह अब ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है।
वहीं, ओमान की टीम ने अब तक टी20 विश्व कप 2026 में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने की पूरी तैयारी में है। टीम के कप्तान जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की फॉर्म को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस समय संतोषजनक नहीं है और उनके कैंप में निराशा का माहौल है। ऐसे में यह ओमान के लिए ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने का सही समय हो सकता है। अगर ओमान सफल रहता है, तो विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है, जैसा हाल ही में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर किया था।
यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट के अनुसार, यह विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए खासा मददगार साबित हो सकता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में फायदा मिलने की संभावना है, लेकिन जैसे ही गेंद की चमक कम होती है और मैच के बीच के ओवर आते हैं, स्पिनरों को खेल में बढ़त मिलती है। इस पिच पर यदि कोई बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में टिक जाता है, तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। यहां 170 रन से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।
संभावित टीम लाइनअप
यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह विकेट फिरकी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा। लेकिन जैसे ही गेंद की चमक फिकी पड़ती है, यानी बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक गया तो वह अपनी बड़ी पारी खेल सकता है। इस विकेट पर 170 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।
ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली
कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-
श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज शुक्रवार, 20 फरवरी को कैंडी में बादल छाए रहेंगे। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि आज यहां पर हल्की बारिश होने की संभावना है। तभी तो आज के इस मैच में बारिश अपना खलल जरूर डाल सकती है।
कब और कहां देखें आप यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और ओमान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

