33.7 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

T20 विश्व कप 2026: गिल बाहर, इशान किशन की वापसी; रिंकू सिंह को मिली मुख्य टीम में जगह

नई दिल्ली। T20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं के फैसले में सबसे चौंकाने वाला नाम शुभमन गिल का है, जिन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। गिल हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में उप-कप्तान थे, लेकिन चौथे मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह आखिरी दो मुकाबले नहीं खेल सके। टीम में शानदार फॉर्म के दम पर इशान किशन की वापसी हुई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन बनाए और अपनी कप्तानी में झारखंड को चैंपियन बनाया था। इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें विश्व कप टीम में मिला है। संजू सैमसन के साथ किशन टीम के दूसरे विकेटकीपर होंगे।

एशिया कप में यादगार विजयी शॉट खेलने वाले रिंकू सिंह को भी मुख्य टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी चयनकर्ताओं ने भरोसेमंद विकल्प माना है। चोट के चलते हाल ही में बाहर रहे अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम की रीढ़ होंगे। यही टीम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

भारतीय टीम (T20 विश्व कप 2026):

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, संजू सैमसन, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

भारत vs न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल
11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा T20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता
07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई

08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो

09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद

10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो

11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई

12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई
12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली

13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई

14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद

15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई
15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो

16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी

17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई

18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो
18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद

19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
इसके बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles