35.3 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल: बुधवार को होंगे 3 मुकाबले, जानिए पूरा कार्यक्रम और मैच टाइम

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। बुधवार को टूर्नामेंट में एक बार फिर कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दिन अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें भी एक्शन में नजर आएंगी। ऐसे में सभी तीनों मुकाबलों का शेड्यूल और मैच शुरू होने का समय जरूर नोट कर लें, ताकि कोई भी रोमांचक मुकाबला आपसे छूट न जाए।

आईसीसी टी20 विश्व कप में बुधवार यानी 11 फरवरी को पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। अफगानिस्तान के स्पिनर्स साउथ अफ्रीका के सामने कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखन दिलचस्प होगा। मैच रोचक होने की पूरी उम्मीद है।

इसके बाद दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड की टीमें केालंबो में आमने सामने होंगी। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। हालांकि सामने आयरलैंड है, इसलिए कम से कम इस मैच में तो टीम को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन मत भूलिए कि ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद दिन का आखिरी और तीसरा मुकाबला काफी बड़ा होगा। इसमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। ये मैच मुंंबई के वानखेड़े स्टेडिय में खेला जाएगा। मैच शाम को सात बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें काफी अच्छी लग रही हैं। उम्मीद है कि ये एक कड़ाकेदार मुकाबला होगा। मुंबई की पिच पर कौन सी टीम बाजी मारेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस बीच एक बार फिर आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ी हर अहम खबर की खास कवरेज इंडिया टीवी पर लगातार जारी है। एक विशेष पेज पर आपको लाइव अपडेट्स, हर मैच का लाइव स्कोर, ताजा पॉइंट्स टेबल और टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बड़ी खबरें एक ही जगह मिल जाएंगी। इसके लिए आपको कहीं और भटकने की जरूरत नहीं होगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पेज पर विजिट करें और पूरी जानकारी हासिल करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles