नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) मंगलवार (25 नवंबर) को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घोषणा करने वाली है। यह मेगा टूर्नामेंट डिफेंडिंग चैंपियन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। इससे पहले 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में कराया गया था, जहाँ रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। नए वर्ल्ड कप शेड्यूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने संन्यास ले लिया। 2012 के बाद पहली बार होगा जब भारतीय टीम कोई आईसीसी टूर्नामेंट इन दोनों के बगैर खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम फरवरी-मार्च 2026 में खिताब की रक्षा करने उतरेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। वहीं, श्रीलंका में भी तीन स्टेडियमों को वेन्यू के रूप में चुना जाएगा, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वे कौन-कौन से होंगे। टूनामेंट के नॉकआउट चरण को लेकर भी दिशा-निर्देश तय कर दिए गए हैं। अगर श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मैच कोलंबो में ही आयोजित होगा। वहीं, यदि पाकिस्तान फाइनल तक पहुँचता है, तो खिताबी मुकाबला श्रीलंका में ही खेला जाएगा। BCCI ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलंबो में ही खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें
भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान, यूएई।
टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कितने बजे होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे ऐलान होगा। - टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल के ऐलान की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव ऐलान किया जाएगा। - टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल के ऐलान का लाइव टेलीकास्ट कहाँ देख पाएंगे?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलाव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।

