31.6 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया घोषित, टाइटल बचाने का दबाव इन खिलाड़ियों पर

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, और इस बार यह मेगा इवेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्रीमिलरी स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। इस स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे थे। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी।

यहां पर देखिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।

सूर्या पर बड़ी जिम्मेदारी, कप्तान के रूप में रहा है शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला था और उस दौरान खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था। इसके बाद रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने पर कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और किसी भी सीरीज में हार नहीं झेली है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। खास बात यह है कि अब तक जिस भी देश ने टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की है, वह खिताब जीतने में नाकाम रहा है, ऐसे में टीम इंडिया के पास नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से भी होगी टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ यूएसए, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम शामिल है। 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया की टीम से खेलेगी। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच जिसका सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला है जो 15 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स की टीम के खिलाफ खेलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles