नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और मेजबान भारत को इस बार खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जिस अंदाज में प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि यदि टीम इंडिया इसी लय को बरकरार रखती है, तो वह अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर सकती है और उसे रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।
रन रेस में कौन आगे? तिलक बनाम अभिषेक बनाम संजू
भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है जिसमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, इशान किशन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा इसके बारे में भी काफी बातें की जा रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि अभिषेक, तिलक, सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है, लेकिन कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।
हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर टीम इंडिया के कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस बार भारत के लिए कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बना सकता है। जब उनसे पूछा गया कि अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा या सूर्यकुमार यादव में से कौन सबसे अधिक रन बनाएगा, तो सभी की राय एक जैसी नहीं थी। हालांकि सुरेश रैना, इरफान पठान और रॉबिन उथप्पा का मानना है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।
इसके अलावा अभिषेक शर्मा को लेकर चेतेश्वर पुजारा, आकाश चोपड़ा और अनिल कुंबले ने कहा कि इस बार वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन वो बना सकते हैं तो वहीं संजय बांगड़ और मोहम्मद कैफ ने इसके लिए तिलक वर्मा का नाम लिया। यानी सूर्यकुमार यादव को तीन खिलाड़ियों को चुना जबकि अभिषेक शर्मा के साथ भी 3 खिलाड़ी खड़े नजर आए जबकि सिर्फ दो पूर्व खिलाड़ियों ने ही तिलक वर्मा का नाम लिया।
पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की भविष्यवाणी: टी20 विश्व कप 2026 में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
सुरेश रैना – सूर्यकुमार यादव।
इरफान पठान – सूर्यकुमार यादव।
रॉबिन उथप्पा – सूर्यकुमार यादव।
चेतेश्वर पुजारा – अभिषेक शर्मा।
आकाश चोपड़ा – अभिषेक शर्मा।
अनिल कुंबले – अभिषेक शर्मा।
संजय बांगड़- तिलक वर्मा।
मोहम्मद कैफ – तिलक वर्मा।

