24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे तगड़ी प्लेइंग 11: संजू-साहिबजादा से ओपनिंग, इशान नंबर 3

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो चुका है, जिसमें भारत ने तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई, लेकिन अहम मुकाबले में टीम इंडिया के सामने उनकी कोई चाल नहीं चली और न्यूजीलैंड को उप-विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन यदि बात की जाए बेस्ट प्लेइंग 11 की, तो कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम सामने आते हैं जिनकी मेहनत और खेल ने इस टीम का प्रदर्शन तय किया।

सुपर ओपनिंग जोड़ी: संजू-साहिबजादा फरहान

हमने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टीम में सबसे पहले ओपनर की बात करते हैं तो इसके लिए सबसे परफेक्ट पाकिस्तान के खिलाड़ी साबिहजादा फरहान और संजू सैमसन दिख रहे हैं। फरहान ने इस सीजन में 2 शतक के साथ सबसे ज्यादा 383 रन बनाए जबकि संजू ने बतौर ओपनर सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बनाकर भारत की जीत के हीरो रहे साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

इशान किशन को मिली नंबर 3 की जिम्मेदारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओपनर के लिए कई खिलाड़ी दावेदार रहे, लेकिन संजू सैमसन और साहिबजादा फरहान के सामने किसी का टिकना मुश्किल दिखाई दिया। तीसरे नंबर के लिए इस टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग 11 में सबसे उपयुक्त खिलाड़ी रहे इशान किशन, जिन्होंने निरंतरता के साथ शानदार बैटिंग की और फाइनल में अहम अर्धशतक लगाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इशान ने कुल 9 मैचों में 317 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, टीम इंडिया की तरफ से वे दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, लेकिन उनके योगदान ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

सूर्यकुमार यादव कप्तान

इस टीम में चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने बतौर कप्तान भारत को चैंपियन बनाया और वो इस टीम के कप्तान भी हैं। सूर्यकुमार फाइनल में नहीं चले, लेकिन उनकी कप्तानी तारीफ के काबिल रही। सूर्या ने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैचों में 242 रन बनाए। पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के हिटर शिमरोन हेटमायर हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाए और 7 मैचों में उनके बल्ले से 248 रन निकले। हेटमायर से आप तीसरे, चौथे, पांचवें नंबर पर बैटिंग करवा सकते हैं और वो बेहद खतरनाक हैं।

टीम इंडिया की ऑलराउंडर लाइनअप: हार्दिक, अक्षर, यानसेन, सैंटनर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में शामिल हैं हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मार्को यानसेन और मिचेल सैंटनर। इनमें से हार्दिक और यानसेन न केवल खतरनाक बल्लेबाज हैं बल्कि तेज गेंदबाजी के विकल्प भी प्रदान करते हैं, जबकि अक्षर पटेल और मिचेल सैंटनर बेहतरीन स्पिनर हैं और टीम को स्पिनिंग विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं। इस टूर्नामेंट में इन सभी का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए, वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी बुमराह जितने ही यानी कुल 14 विकेट अपने नाम किए। इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम इंडिया को चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बेस्ट प्लेइंग 11

संजू सैमसन (बैटर-विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान (बैटर), इशान किशन (बैटर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान-बैटर), शिमरोन हेटमायर (बैटर), हार्दिक पंड्या (ऑलराउंडर), अक्षर पटेल (ऑलराउंडर), मार्को यानसेन (ऑलराउंडर), मिचेल सैंटनर (ऑलराउंडर), जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज), वरुण चक्रवर्ती (स्पिनर)।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles