25 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

T20 World Cup 2028: अगला टी20 विश्व कप कब और कहां, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

नई दिल्ली : टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो चुका है। करीब एक महीने तक रोज़ाना रोमांचक मुकाबलों के बाद इस साल का टी20 चैंपियन तय हुआ। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के बाद अब ध्यान अगले टूर्नामेंट की ओर जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगला टी20 विश्व कप 2028 कब और कहाँ खेला जाएगा, इसमें कितनी टीमें हिस्सा लेंगी और अब तक कितनी टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है—ये सभी जानकारियाँ क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक हैं।

अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा

आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप का आयोजन हर दो साल पर किया जाता है। आपको याद होगा कि साल 2024 में भी टी20 विश्व कप हुआ था और उसके दो साल बाद, यानी अब, फिर से इसका आयोजन किया गया। इस बार भारत में विश्व कप हो रहा था, इसलिए इसका रोमांच कुछ ज्यादा ही नजर आया। अगले विश्व कप की बात करें तो साल 2026 में वनडे विश्व कप आयोजित किया जाएगा, इसके बाद साल 2028 में फिर से टी20 विश्व कप होगा। जहां तक इसके वेन्यू की बात है, अगला टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप 2028 अक्टूबर-नवंबर के बीच होने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टी20 विश्व कप 2028 ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने की संभावना है और इसे अक्टूबर से लेकर नवंबर तक आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि टूर्नामेंट अक्टूबर के मध्य से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चलेगा। इस बार भी, इस साल की तरह, कुल 20 टीमें टी20 विश्व कप 2028 में हिस्सा लेंगी।

अगले साल के टी20 विश्व कप में इन 12 टीमों की जगह पक्की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले टी20 विश्व कप 2028 में कौन-कौन सी टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के होस्ट हैं, इसलिए उनकी जगह पहले से ही सुनिश्चित थी। इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी, जबकि न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया। इसके अलावा, 2026 में सुपर 8 में जगह बनाने वाली आठ टीमों की जगह भी अगले विश्व कप में पक्की हो गई है। इनमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी अगले साल के विश्व कप में खेलती हुई नजर आएंगी। अब बची हुई आठ जगहों के लिए रिजनल क्वालीफायर होंगे, जो जीतकर टी20 विश्व कप 2028 में हिस्सा लेंगे। ये क्वालीफायर टूर्नामेंट इसी साल के मध्य से शुरू होंगे, और इन पर क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles