34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टी20 वर्ल्ड कप ‘ग्रुप ऑफ डेथ’: स्कॉटलैंड जीता, नेपाल ने दिखाई जज्बा, इंग्लैंड पीछे

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 मैच खेले जा चुके हैं और सभी एसोसिएट टीमों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। सोमवार को स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया, जिससे ग्रुप सी का मुकाबला और भी रोचक बन गया है। इस ग्रुप में एक दिन पहले नेपाल ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि इंग्लैंड ने मैच जीत लिया था, लेकिन स्कॉटलैंड की जीत के बाद अंकतालिका में यह टीम अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है। ग्रुप सी की अंकतालिका की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम टॉप पर काबिज है। दो बार की चैंपियन टीम ने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया था। वहीं अब स्कॉटलैंड एक हार के बावजूद इटली को हराकर दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं नेपाल से जैसे-तैसे आखिरी गेंद पर जीती इंग्लैंड तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

क्या ग्रुप सी बन रहा है टी20 वर्ल्ड कप का ‘ग्रुप ऑफ डेथ’?

अब तक खेले गए मैचों और ग्रुप सी की अंकतालिका को देखकर लगता है कि यह ग्रुप टी20 वर्ल्ड कप का ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ बन सकता है। इस ग्रुप से स्कॉटलैंड और नेपाल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के साथ सुपर 8 में अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। अगर सुपर 8 में स्कॉटलैंड या नेपाल में से किसी एक ने जगह बनाई, तो वेस्टइंडीज या इंग्लैंड में से किसी एक टीम को बाहर होना पड़ सकता है।

नेपाल के प्रदर्शन ने दिखा दिया कि यह टीम इटली को हराने की क्षमता रखती है। वहीं, वेस्टइंडीज को भी नेपाल के खिलाफ सतर्क रहना होगा। स्कॉटलैंड की टीम भी किसी से कम नहीं लग रही है और अगर वह आगे नेपाल और इंग्लैंड को हरा देती है, तो सुपर 8 की लाइन में टॉप पर भी पहुंच सकती है। अब देखना यह होगा कि ये एसोसिएट टीमें इसी तरह का खेल जारी रखती हैं या नहीं।

स्कॉटलैंड-इटली मैच के बाद ग्रुप सी की अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
वेस्टइंडीज 1 1 0 2 1.75
स्कॉटलैंड 2 1 1 2 +0.950
इंग्लैंड 1 1 0 2 +0.200
नेपाल 1 0 1 0 -0.200
इटली 1 0 1 0 -3.650
टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर 8 में क्वालीफाई करने का समीकरण क्या है?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार ग्रुप हैं, जिनमें से हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी, जबकि हर ग्रुप की आखिरी तीन टीमें बाहर हो जाएंगी। इसका मतलब है कि कुछ बड़ी टीमें भी शुरुआती दौर में ही बाहर हो सकती हैं। लीग राउंड में हर टीम चार-चार मैच खेलेगी और अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक बार भिड़ने के बाद तीन जीत किसी भी टीम को सुपर 8 का टिकट दिलवा सकती हैं।

वर्ल्ड कप डेब्यू में इटली को मिली हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली को अपने डेब्यू मैच में 73 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 207 रन का स्कोर बनाया। जवाब में इटली की टीम, जिसमें कप्तान वैन मैडसन की इंजरी ने झटका दिया, केवल 134 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। फिलहाल इस ग्रुप में इटली सबसे कमजोर टीम नजर आ रही है, जबकि बाकी टीमें शानदार खेल रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles