27.8 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

टी20 विश्व कप: साहिबजादा फरहान का बल्ला खामोश, बांग्लादेश के सामने ढेर

नई दिल्ली : पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर छाए थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका बल्ला खामोश रहा। पहले मैच में फरहान कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और दूसरे मैच में भी उन्हें रन बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोनों मैचों में उनका प्रदर्शन टीम के उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और वह संघर्ष करते हुए नजर आए।

वनडे सीरीज में फरहान का संघर्ष जारी

साहिबजादा फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्राइम फॉर्म में थे और अपनी टीम के लिए जमकर रन बनाए थे। फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए थे और फिर वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंचे, लेकिन वहां जाते ही उनका फॉर्म पूरी तरह से गायब ही हो गया और बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए।

फरहान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 46 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 31 रन की पारी खेली और वो रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। फरहान इस मुकाबले में तास्कीन अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं इससे पहले यानी पहले वनडे मैच में उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली थी। फरहान ने जिस तरह की क्रिकेट इस सीरीज से ठीक पहले खेली थी उसकी हल्की सी झलक भी वो नहीं दिखा पाए।

तूफानी फॉर्म में माज सदाकत, बल्ले से बरसाए रन

फरहान दूसरे वनडे में संघर्ष करते नजर आए, लेकिन उनके साथी ओपनर बल्लेबाज माज सदाकत ने अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेली। माज ने इस मैच में अपना अर्धशतक सिर्फ 31 गेंदों में पूरा किया और 46 गेंदों पर 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 6 चौके लगाए, और उनका स्ट्राइक रेट 163.04 का रहा। माज ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई और फरहान के साथ पहले विकेट के लिए 73 गेंदों में 108 रन की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles