26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

T20I रैंकिंग अपडेट: अभिषेक की बादशाहत, सूर्यकुमार यादव की बड़ी छलांग और हार्दिक-शिवम का फायदा

नई दिल्ली : भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी ने उनकी बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा दिलाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में उन्होंने लगातार दो हाफ सेंचुरी — नाबाद 82 और नाबाद 57 — बनाई, जिससे वे 12वें स्थान से उठकर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी दौरान हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में 142 रन बनाए थे। साथी ऑलराउंडर शिवम दुबे भी छह स्थान ऊपर चढ़कर नंबर 11 पर पहुंच गए हैं। दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक तीन विकेट लिए हैं। दूसरे मैच में 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन भी बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी जगह और मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों में 84 और 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाने के बाद के बीच में वह जीरो पर भी आउट हुए।

बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक का दबदबा कायम

अभिषेक नंबर-1 पर 929 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद फिल साल्ट से उनकी रेटिंग 80 ज्यादा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ने खेलने के बाद भी तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह तीसरे टी20 में 17 रन देकर 3 विकेट लेकर चार पायदान ऊपर चढ़कर नंबर 13 पर पहुंच गए हैं। वनडे रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।

ईंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वनडे रैंकिंग में बढ़त बनाई

जो रूट और हैरी ब्रूक के शतकों की बदौलत इंग्लैंड ने मंगलवार (27 जनवरी) को निर्णायक मैच में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रूट छह पायदान ऊपर उठकर बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 17 पर पहुंच गए हैं, जबकि ब्रूक 28वें स्थान से नंबर 11 पर आ गए हैं। रूट ने सीरीज में दोनों टीमों में सबसे अधिक 247 रन बनाए, वहीं ब्रूक ने 184 रन बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। गेंदबाजी में आदिल राशिद ने 19.85 के औसत से सात विकेट लिए और छह पायदान की छलांग लगाकर नंबर 5 पर पहुंच गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles