भोपाल। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्व.दयकुमार रम्भा चतुर्वेदी स्मृति द्वितीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस स्पर्धा में हर्षित ने ट्रिपल क्राउन खीताब जीतकर टूर्नामेंट में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। हर्षित ने अंडर 15, 17 और 19 तीनों बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले के संपन्न होने के बाद रविवार को टी टी नगर स्टेडियम में पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि ज़्वाइंट डायरेक्टर बी.एस.यादव.खेल एवं युवा कल्याण, विशेष अथिति आर के यदुवंशी खेल संवाददाता देनिक भास्कर,जलज चतुर्वेदी सहायक संचालक खेल विभाग, सुनयन चतुर्वेदी एवं चतुर्वेदी परिवार के सदस्य उपस्थित थे।जिला सचिव साबिर अली द्वारा अथितियो का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उनके द्वारा ज़िले की टेबल टेनिस गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी दी गई। सुनयन चतुर्वेदी द्वारा विजेता बच्चों को आशीर्वाद देकर भविष्य में बड़ी स्पर्धा भोपाल में आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। बी.एस.यादव द्वारा खिलाड़ियों के लिए दिसम्बर तक बडा हाल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम का संचालन विवेक(बँटी)ने किया।
आज खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे:~
अंडर(11) बायज आदित्य वर्मा ने वंश को 2-0 से, (13)बोयज में वीआन ने अदम्य को 20,(15) बोयज में हर्षित ने वीआन को 3-1 से, (17) बोयज में हर्षित ने वीआन को 3-2 से, (19) बोयज में हर्षित ने संस्कार को 3-0 से,पुरुष वर्ग में दिव्यांश दिवेदी ने पुष्पेंद्र को 3-2 से, महिला वर्ग में मनीषा ने ख़ुशी गुप्ता को 3-1 से, आयु वर्ग (19) गर्ल्स में ख़ुशी ने भव्यश्री को 20 से पराजित कर ख़िताब अर्जित किए। अंत में सुनयन चतुर्वेदी द्वारा जिला एसोसिएशन का स्पर्धा आयोजकों एवं आए हुए अथितियों का आभार प्रकट किया गया।

