23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

सीनियर सीए बाक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम ब्लू चैंपियन, मयंक अग्रवाल बने प्लेयर आफ द टूर्नामेंट

एनएसटी न्यूज, भोपाल। आईसीएआई भोपाल शाखा ने वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों (45 वर्ष से अधिक) के लिए बाक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। कार्यक्रम द अम्ब्रेला एकेडमी, विद्या नगर (फेज-2) में हुआ। इसमें वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और टीम भावना के साथ बेहतरीन खेल दिखाया। टूर्नामेंट का उद्देश्य सदस्यों के बीच सहयोग बढ़ाना, फिटनेस को प्रोत्साहित करना और सक्रिय जीवनशैली का संदेश देना था। कड़े मुकाबलों के बाद टीम ब्लू ने खिताब जीत लिया। टीम में मयंक अग्रवाल, राजेश जैन, रवि जैन, संजय श्रीवास्तव, प्रवीण साहू और दीपक बाहेती शामिल थे। टीम ग्रीन उपविजेता रही, जिसके सदस्य अभिषेक गुप्ता, सलिल जैन, गोपाल पटेल, लोकेश गुप्ता, अमित त्रिपाठी, हरीश शर्मा और अनूप श्रीवास्तव थे। व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी कई खिलाड़ियों ने प्रभावित किया। मयंक अग्रवाल, रवि जैन, दीपक सोनी, लोकेश गुप्ता, हरीश शर्मा और प्रवीण साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मयंक अग्रवाल को मिला। लोकेश गुप्ता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, प्रवीण साहू सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दीपक बाहेती सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और तरुण अब्बानी सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहे। आयोजन का समन्वय सीए मयंक अग्रवाल और सीए अभिषेक गुप्ता ने संभाला। आईसीएआई भोपाल शाखा ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। शाखा अध्यक्ष सीए अर्पित राय ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच संबंध मजबूत करते हैं और फिटनेस व टीम भावना को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles