34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सेमीफाइनल से पहले संकट में टीम इंडिया: क्या बिना खेले ही खत्म हो जाएगा सफर? जानिए वजह

नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होना है। मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इन-फॉर्म बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। अब टीम के सामने एक और बड़ी चिंता खड़ी हो गई है, जो भारत की विश्व कप में यात्रा को खतरे में डाल सकती है।

नवी मुंबई का मौसम इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। भारत का पिछला लीग मैच भी इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ होना था, लेकिन वह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। अब सेमीफाइनल से पहले फिर से नवी मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे टीम इंडिया की परेशानियाँ बढ़ गई हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगर मौसम ने एक बार फिर साथ नहीं दिया, तो भारत बिना खेले ही विश्व कप से बाहर हो सकता है।

क्या है नवी मुंबई में बारिश का पूर्वानुमान?

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मैच से एक दिन पहले यानी बुधवार को यहां लगातार 60 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। इसका मतलब है कि मैदान पूरी तरह सूख नहीं पाएगा और ग्राउंड स्टाफ को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं, गुरुवार को भी सुबह से ही बारिश की संभावना बनी हुई है। मैच शुरू होने तक यानी दोपहर 2:30 बजे तक लगभग 20 से 25 प्रतिशत वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है।

यानी रुक-रुक कर बारिश होती रहे सकती है। इसके कारण सेमीफाइनल मैच में बाधा देखने को मिल सकती है। हालांकि, आईसीसी के नियम के मुताबिक नॉकआउट मैच यानी इस सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है जो कि 31 अक्टूबर शुक्रवार का दिन है। मगर इस गुरुवार से भी ज्यादा बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को 80 प्रतिशत से भी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यानी ऐसा भी संभव है कि दोनों दिन ही खेल ना हो पाए। अब सवाल यह है कि अगर ऐसा हुआ तो नतीजा कैसे निकलेगा?

बारिश बनी टीम इंडिया की दुश्मन — क्या बिना खेले बाहर होगी भारत टीम?

आईसीसी के नियमों के अनुसार, नॉकआउट चरण के मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे निर्धारित किया जाता है। यदि पहले दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित होता है, तो मैच अगले दिन वहीं से आगे बढ़ाया जाता है। वनडे प्रारूप में परिणाम घोषित करने के लिए कम से कम 20 ओवर का खेल होना अनिवार्य है। ऐसे में, अगर दोनों दिन मौसम बाधा डालता है और मैच पूरा नहीं हो पाता, तो विजेता का निर्धारण लीग चरण की अंक तालिका के आधार पर किया जाता है। इस स्थिति में, जो टीम लीग में अधिक मैच जीतकर ऊपरी स्थान पर रही होगी, वही फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।

अंक तालिका के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से काफी पीछे है। भारत ने लीग चरण में तीन मैच गंवाने के बाद चौथे स्थान पर रहते हुए 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 में से 6 मैच जीतकर और एक मुकाबला रद्द रहने के कारण अजेय रहते हुए 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबला दोनों दिनों में बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो नियमों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि भारत को बिना खेले ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles