24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

IPL के बाद अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया: टेस्ट-वनडे सीरीज में फिर दिखेगा रोहित-विराट का जलवा, जानिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 31 मई को खत्म होने के बाद भारतीय टीम सीधे अफगानिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीरीज में उतरने वाली है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से 20 जून तक एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पूरा शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इस सीरीज के पोस्टर में टेस्ट जर्सी में शुभमन गिल नजर आ रहे हैं, जबकि वनडे जर्सी में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी ने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

यानी आईपीएल के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस को जल्द ही फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली ब्लू जर्सी में नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपना मिशन टू वर्ल्ड कप 2027 शुरू कर देगी। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।

एकमात्र टेस्ट मैच से होगा सीरीज का आगाज़

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगाज एकमात्र टेस्ट मैच से होगा। यह टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून तक नयू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम आठ साल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच एकमात्र टेस्ट 2018 में खेला गया था जब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी।

भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1.30 बजे)
दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1.30 बजे)
तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1.30 बजे)

वनडे सीरीज में फिर दिखेगा रोहित-विराट का जादू

भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे चहेते और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का जादू एक बार फिर फैंस को देखने को मिलेगा। बीसीसीआई द्वारा जारी पोस्टर से साफ संकेत मिलते हैं कि आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में इन दोनों की वापसी तय है। इससे पहले दोनों दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आए थे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वनडे में वापसी करते हुए रोहित ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में और विराट ने साउथ अफ्रीका सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। अब 14 जून से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में एक बार फिर इन दोनों के बल्ले का जादू देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles