27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: ओपनर अभिषेक-संजू, कुलदीप शामिल, वरुण नहीं

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पूरी तरह जीवंत है, लेकिन इसके लिए टीम इंडिया को सुपर 8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना होगा। भारत अगर वेस्टइंडीज को हराता है तो सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेगा, लेकिन यह टीम बिल्कुल कमजोर नहीं है। खासकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइनअप काफी ताकतवर है और उनके पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो भारत के लिए चुनौती पैदा कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज का टी20 वर्ल्ड कप में सफर अब तक काफी अच्छा रहा है, लेकिन पिछले मुकाहले में इस टीम को साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से हराया था। वेस्टइंडीज ने जिस तरह से जिम्बाब्वे को हराया था उसके बाद लगा था कि ये टीम साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद कैरेबियाई टीम भी वापसी करना चाहेगी क्योंकि उसके पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का उतना ही मौका है जितना कि भारत के पास।

कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज मुकाबले में मौका मिल सकता है

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में एक मजबूत और संतुलित प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा और कोलकाता में बिना किसी गलती के बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी। इस मुकाबले में टीम में बदलाव किया जा सकता है, जिसमें वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह Kuldeep Yadav को मौका मिल सकता है। कुलदीप एक रिस्ट स्पिनर हैं और विकेट लेने के लिए पिच या कंडीशन पर निर्भर नहीं रहते। वहीं, वरुण पिछले दो मैचों में प्रभावशाली नहीं रहे हैं और उनकी गेंदबाजी पर रन काफी बने हैं।

कोलकाता में भारत एक बदलाव के अलावा शायद ही कोई बदलाव करे। रिंकू सिंह अपने पिता के निधन के बाद उपलब्ध हों इसको लेकर कुछ साफ नहीं है, लेकिन अगर वो उपलब्ध होते भी हैं तो वो शायद ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बनें। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपन कर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर इशान किशन होंगे और उनके बाद कप्तान सुर्यकुमार यादव आएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पंड्या 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और शानदार पारी खेली। इसके बाद यानी छठे नंबर पर तिलक वर्मा आएंगे, जो इस समय अच्छी लय में हैं। सातवें नंबर पर शिवम दुबे होंगे, जबकि आठवें स्थान पर उप-कप्तान अक्षर पटेल खेलेंगे। टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मौजूद होंगे, जबकि स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles