30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

अरेरा क्लब में टेनिस कोचिंग कैंप 15 अपैल से 15 मई तक

भोपाल। अरेरा क्लब में 01 माह का टेनिस कोचिंग कैंप का आयोजन फ्यूचर टेनिस एकेडमी भोपाल द्वारा किया जा रहा है। यह एक माह का कैंप 15 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा। जिसमें शाम 5 से 6 बजे तक कोचिंग दी जाएगी। कैंप में क्लब मेंबरों के अलावा अन्य लोगों को भी प्रवेश दिया जायेगा। कोचिंग का जिम्मा दिल्ली के श्री अश्विनी प्रकाश को सौंपा गया है। वे आईटीएफ लेवल-2 व एनआईएस क्वालिफाइड कोच है। वे पिछले 10 साल से टेनिस की एडवांस लेवल की कोचिंग दे रहे हैं। इच्छुक खिलाड़ी 13 अप्रैल तक अरेरा क्लब ऑफिस में मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं।
इंदौर में सफल संचालन के बाद भोपाल में भी फ्यूचर टेनिस एकेडमी के प्रारंभ होने से प्रदेश की राजधानी में भी टेनिस खेल को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को उच्च स्तर की कोचिंग के लिए और कहीं नहीं जाना पड़ेगा। एकेडमी द्वारा वर्ष भर कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। कैंप के अंत में स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी, जिसके विजेता को फ्यूचर टेनिस अकादमी के संचालक आई.के. महाजन की ओर से वर्ष भर के लिए स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles