33.6 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

कराते अकादमी के खिलाड़ियों की बदौलत लगातार बारहवीं बार मध्य प्रदेश बना ओवर आॅल चैम्पियन

भोपाल। खेलप्रेमी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मंशा को साकार करते हुए मध्य प्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों के सीनियर नेशनल कराते चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन से मध्य प्रदेश लगातार बाहरवीं बार ओवर आॅल चैम्पियन बना है। गोवा में 25 एवं 26 फरवरी को आयोजित सीनियर नेशनल कराते चैम्पियनशिप में 7 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक अर्जित कर मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदकों का योगदान मध्य प्रदेश राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों का रहा। इस प्रतियोगिता में देश की 41 टीमों के करीब 800 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मध्य प्रदेश को मिली इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त की है और पदक विजेता खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी कराते खेल में मध्य प्रदेश के लगातार 12वीं बार चैम्पियन बनने पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। सीनियर नेशनल कराते चैम्पियनशिप के फायनल मुकाबले में कराते अकादमी की खिलाड़ी सुप्रिया जाटव ने 50 से 55 किलोग्राम भारवर्ग में तमिलनाडु को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अपर्णा चैहान ने अंडर 45 किलोग्राम भारवर्ग में महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग टीम काता स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण पदक जीता। टीम में वंशिका तंवर, अपर्णा चैहान और अंकिता शर्मा शामिल थी। इसी प्रकार पुरूष वर्ग टीम काता स्पर्धा में भी मध्य प्रदेश को एक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ, जिसमें अकादमी के खिलाड़ी पलाश समाधिया, अजय यादव और राहुल शुक्ला शामिल थे। पुरूष वर्ग व्यक्तिगत काता स्पर्धा में पलाश समाधिया ने एक कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि 50 से 55 किलोग्राम भारवर्ग कुमीते स्पर्धा में माजिद खान तथा महिला कुमीते स्पर्धा में शिवानी कराले ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। प्रतियोगिता में जबलपुर के दो और बालाघाट के एक खिलाड़ी ने भी मध्य प्रदेश को 3 स्वर्ण पदक दिलाए।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles