इंदौर/सरताज अकादमी द्वारा आयोजित 17वीं योनेक्स सनराइज विद्यालयीन खुली नकद ईनामी बैडमिंटन स्पर्धा 2 से 6 जनवरी 2026 तक अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी में होगी, सरताज अकादमी के प्रबंध निदेशक धर्मेश यशलहा ने बताया कि स्पर्धा में 9,11,13,15और 17 वर्ष बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे, 13,15और 17 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में युगल मुकाबले भी खेले जाएंगे, योनेक्स सनराइज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अमेच्योर बैडमिंटन एकेडमी के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में आकर्षक पुरस्कार ट्राफी, नकद राशि, योनेक्स टी-शर्ट आदि दिए जाएंगे, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेंगे, मुकाबले योनेक्स फेदर शटलकाकस से होंगे, प्रविष्टियां 30 दिसम्बर तक धर्मेश यशलहा और हर्ष सरग को दी जा सकती हैं ,यह नये साल 2026 की पहली बैडमिंटन स्पर्धा हैं

