31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

31वां डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जनवरी से, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे भव्य उद्घाटन

भोपाल( एनएसटी न्यूज़)। 31वां डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 4 जनवरी 2026 से ओल्ड कैंपियन मैदान पर शुरू हो रहा है जिसकी तैयारियां अंतिम चरणों में है। मैदान और विकेट को भी पूरी तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और खेलमंत्री विश्वास सारंग करेंगे।टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी व ₹100000 की नगद राशि एवं उपविजेता को ₹50000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टूर्नामेंट टी-20 फार्मेट में कलर ड्रेस में खेला जाएगा। इसमें एलीट ग्रुप में करीब 16 टीमें भागीदारी कर रही हैं। जबकि 32 टीमें प्लेट ग्रुप में खेलेंगी। प्लेट ग्रुप में कार्पोरेट और डिपार्टमेंट की टीमें होंगी। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से। दोनों मैच के प्लेयर ऑफ द मैच को मैच समाप्ति पर पुरस्कृत किया जाएगा। ओल्ड कैंपियन के अलावा कुछ मैच फेथ क्रिकेट ग्राउंड, बाबे आली के अलावा अन्य मैदाने पर भी खेले जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles