28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

कराते में भोजपुर क्लब ने जीते 22 पदक

भोपाल। जिला कराते एसोसिएशन द्वारा आयोजित 28वीं इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में भोजपुर क्लब के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीते। सभी खिलाड़ियों को भोजपुर क्लब की अध्यक्ष शिप्रा भट्टाचार्य और स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन अरुणेश्वर सिंहदेव ने सम्मानित किया। कराते कोच संतोष राठौर ने बताया कि खिलाड़ियों ने काता एवं कुमीते में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस आधार पर सभी विजेता खिलाड़ियों का देवास में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
ये हैं पदक विजेता खिलाड़ी- स्वर्ण पदक : आदिल खान, महक चैहान, रजत : यति त्रिपाठी , वैष्णवी महेश्वरी , अनंत चाण्डक, चयन जैन, रोशन तोमर, शौर्य तैलंग, अधिराज वर्मा, दक्ष सलूजा, कांस्य- सौरभ राजपूत , शुभ श्रीवास्तव , सृष्टि तनवर, सोनू परोचिया, शौर्य सिंह , अबिर साहू ,अक्षत श्रीवास्तव, शुभम।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles