नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया का दिल जीता, और यह सिलसिला आज भी जारी है। समय के साथ खिलाड़ियों के चेहरे बदलते रहे और नए खिलाड़ी पुराने खिलाड़ियों की जगह लेते आए। इसी क्रम में, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर मुरली विजय ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम टेस्ट 11 का चयन किया है, जिसमें उन्होंने दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।
ऑल-टाइम टेस्ट 11 में ब्रायन लारा बाहर
अपने क्रिकेट करियर में 17,000 से ज्यादा रन बनाने वाले मुरली विजय खुद भी बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं, और उन्होंने जिन खिलाड़ियों को अपनी ऑल-टाइम टेस्ट टीम में चुना है, वह काफी शानदार नजर आ रही है। इस टीम में भारत के 6 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान का एक खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी भी जगह बनाने में सफल हुए हैं। इसके अलावा, वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ी भी मुरली की टीम में शामिल हैं। हालांकि, इस ऑल-टाइम टेस्ट XI में उन्होंने ब्रायन लारा को जगह नहीं दी।
मुरली विजय ने अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन में ओपनर के रूप में वीरेंद्र सहवाग और मैथ्यू हेडेन का चयन किया है, जबकि तीसरे नंबर पर रिकी पोंटिंग को शामिल किया गया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना है, जबकि विराट कोहली को 5वें स्थान पर रखा गया है, जो आमतौर पर टेस्ट में चौथे नंबर पर खेलते हैं। टीम में एमएस धोनी को भी जगह दी गई है, जो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
कपिल देव-इमरान की जोड़ी मुरली विजय की ऑल-टाइम टीम में
मुरली विजय ने अपनी ऑल-टाइम टेस्ट टीम में ऑलराउंडर के रूप में कपिल देव और इमरान खान को शामिल किया है। दोनों तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रहे हैं और अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच विजेता साबित हुए हैं। तेज गेंदबाजों के रूप में उन्होंने वेस्टइंडीज के कर्टली एंब्रोज और मैलकम मार्श को टीम में चुना, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। इस टीम में किसी भी स्पिनर को शामिल नहीं किया गया है।
मुरली विजय के द्वारा चुनी गई ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन
वीरेंद्र सहवाग, मैथ्यू हेडेन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, कपिल देव, इमरान खान, कर्टली एंब्रोज, मैलकम मार्शल, जसप्रीत बुमराह।

