23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली की गैरमौजूदगी पर कर्नाटक सरकार ने किया खुलासा

नई दिल्ली: भारत के घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज बुधवार (24 दिसंबर 2025) से होने जा रहा है। बेंगलुरु में विराट कोहली के फैंस अपने चहेते खिलाड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है और इसी बीच मैच के वेन्यू चिन्नास्वामी स्टेडियम और फैंस की एंट्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

यह फैसला चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर राज्य सरकार और क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया गया है। क्रिकबज के अनुसार यहां के सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) स्टेडियम में शिफ्ट हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक सरकार के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिहाज से चिन्नास्वामी के सभी विजय हजारे ट्रॉफी के मैच शिफ्ट कर दिए गए हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली की गैरमौजूदगी

बेंगलुरु के COE स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी ये मैच बिना फैंस की मौजूदगी के आयोजित किए जाएंगे। याद रहे कि जब विराट कोहली रणजी मैच खेलने दिल्ली पहुंचे थे, तो वहां भारी भीड़ जमा हुई थी। इसी को देखते हुए संभवत: यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली की टीम बुधवार को अपना पहला मुकाबला आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलने वाली है। दिल्ली की टीम में विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने क्रिकबज को जानकारी देते हुए इस खबर की पुष्टी की है।

बोर्ड को राज्य सरकार के इस फैसले की जानकारी मंगलवार (23 दिसंबर 2025) की सुबह ही प्राप्त हुई। इसके बाद दोनों टीमों को सूचना दी गई और उनके प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन को भी बदल दिया गया। दिल्ली की टीम 24 दिसंबर को बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, जबकि उनका दूसरा मैच 26 दिसंबर को गुजरात के साथ यहीं आयोजित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles