31 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

बड़ी झील पर हुआ राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेलों में तेजी से अग्रसर मध्य प्रदेश-मुख्य सचिव श्री सिंह
भोपाल। झीलों के शहर भोपाल की बड़ी झील पर स्थित वाटर स्पोट्र्स सेन्टर पर आज 35वीं राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। मुख्य सचिव म.प्र. शासन श्री बी.पी. सिंह द्वारा प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गईं। राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन श्री बी.पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश तेजी से अग्रसर है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास कारगर साबित हो रहे हैं और हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। मुख्य सचिव श्री सिंह ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता में देशभर से शामिल हो रहे खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर सफलता अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान बड़ी झील पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन की मुख्य सचिव ने सराहना की।
28-roing-3समारोह को संबोधित करते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता में देशभर के 23 प्रदेशों के करीब 400 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोट्र्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तत्परता एवं गंभीरता पूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग को वाटर स्पोट्र्स खेलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 एवं 2015 में ‘‘एडमिरल कोहली अवार्ड’’ से नवाजा गया है। खेल संचालक ने श्री जैन ने कहा कि आगामी 2 फरवरी तक राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिता के माध्यम से भोपालवासियों को बड़ी झील में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन देखने का अवसर प्राप्त होगा। प्रारंभ में खेल संचालक श्री जैन ने मुख्य सचिव को पुष्प गुच्छ भंेटकर उनका स्वागत किया एवं अंत में स्मृति चिन्ह भेंट किया। भारतीय रोइंग महासंघ के उपाध्यक्ष श्री देवराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत 28 जनवरी को खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास किया जायेगा और 29 जनवरी से 2 फरवरी, 2017 सिंगल स्कल, डबल स्कल, काॅक्सलेस-4 तथा काॅक्स पेयर इवेन्ट में बालिका एवं बालक वर्ग में 500 एवं 1000 मीटर रेस के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता प्रातः 8.00 बजे से खेली जायेगी।
समारोह में संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान, उप संचालक श्री पी.एस. बुन्देला, भारतीय केनोइंग-क्याकिंग महासंघ के महासचिव श्री बलबीर सिंह कुशवाह, सह सचिव श्री महावीर भटनागर, म.प्र. रोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राबिन दत्ता, म.प्र. वाटर स्पोट्र्स अकादमी के मुख्य तकनीकी प्रशिक्षक एवं अर्जुन अवार्डी श्री जी.एल. यादव, अर्जुन अवार्डी एवं रोइंग के मुख्य प्रशिक्षक श्री दलवीर सिंह, कया-केनो के मुख्य प्रशिक्षक श्री पीयूष बरोई एवं श्री देवेन्द्र गुप्ता, प्रशिक्षक सेलिंग श्री पी. मधु, भारतीय रोइंग टीम के मुख्य कोच द्रोणाचार्य अवार्डी श्री इस्माईल बेग,सहायक प्रशिक्षक रोइंग सुश्री मुशिदा खातून, एवं श्री संजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles