28.2 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

नन्ही तैराक वाणी जैन की स्वर्णिम हैट्रिक

भोपाल। नन्ही तैराक वाणी जैन ने आरपीएम तरण ताल में आयोजित भोपाल तैराकी प्रतियोगिता में स्वर्णिम हैट्रिक जमाई। उन्होंने 25 मीटर वटरफ्लाई, 25 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक्स और 50 मीटर फ्री स्टाइल में यह स्वर्ण जीते हैं। इसमें अनवी खंडूरी 2 स्वर्ण, 1 कांस्य, एश्यानी सिंह ने 2 रजत, ध्वनी जैन 1 रजत, 2 कांस्य एवं अहाना शास्त्री ने 1 कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में आर्यवीर शर्मा ने 2 स्वर्ण, पार्थ सूरजानी 2 रजत एवं विहान जौहर ने 2 कांस्य पदक जीते। विजेताओं को भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी, उपाध्यक्ष संजय शिंदे और चंद्रशेखर धाकड़ ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कोच सुभ्रो चौधरी, गणेश कुन्टे, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles