24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल मंत्री से भेंट

भोपाल। गुना में पिछले दिनों आयोजित 62वीं शालेय राजय स्तरीय जूड़ो प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य जूडो अकादमी के बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण और 3 रजत पदक अर्जित कर जिला एंव संभाग का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों ने गत दिवस प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया से भंेट की। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि यह तो अभी शुरूआत है तुम्हें बहुत आगे जाना है और नेशनल, इंटरनेशनल काम्पटीशन में पदक जीतकर लाना है। तुम्हारा लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतना होना चाहिए। खेल मंत्री ने जूडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री सतबीर सिंह से चर्चा कर जरूरी जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मौजूद संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अलग-अलग वर्ग में जीते पदक
भोपाल। प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में राहुल गौड़ और आयुष दत्त, अंडर-17 वर्ग में हिमांशु, कीर्ति, विजय चैधरी, कु. अंतिम और कु. मुस्कान ने एक-एक स्वर्ण तथा कु. अंकिता ने रजत पदक जीता। इसी तरह अंडर-19 वर्ग में मृत्युंजय, अंकित, कु प्रज्ञा एवं कु. शिवानी ने एक-एक स्वर्ण तथा कु. सरोज टोपे और कु. विमल ने एक-एक रजत पदक अर्जित किया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles