24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से देश में नई खेल चेतना का उदय हो रहा है : आलोक शर्मा

भोपाल। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में विधायक भगवान दास सबनानी और सांसद आलोक शर्मा ने रस्साकसी के खेल में हाथ आजमाया। दोनों ही जनप्रतिनिधि सांसद खेल महोत्सव में खिलाडियों का उत्साह करने पहुंचे थे। संसदीय क्षेत्र में सांसद शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के विजन ‘फिट युवा फॉर विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। सांसद खेल महोत्सव के दौरान स्कूल स्तर पर कबड्डी, आयोजित खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद नींबू चम्मच दौड़ और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया हैं। सम्मान समारोह के अवसर पर सांसद शर्मा ने तुलसी नगर स्थित शा. नवीन कन्या हा. से. स्कूल में मॉडल स्कूल्स, कमला नेहरू स्कूल, कस्तूरबा स्कूल, सरदार पटेल स्कूल, अरविंदो स्कूल के स्कूल स्तरीय विजेता, उपविजेताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, ननि जोन अध्यक्षा ब्रजुला सुचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, स्कूल प्राचार्या वंदना शुक्ला सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे। एक और आयोजन में सांसद शर्मा ने सांदीपनि स्कूल बरखेड़ी पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया एवं वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सांसद शर्मा ने कहा कि*सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से देश में नई खेल चेतना का उदय हो रहा है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे चलकर भारत के स्वर्ण पदक विजेता बनेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles